Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/2 जुलाई। खन्ना स्थित ग्रीनलैंड होटल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के साथ एक तीसरा व्यक्ति भी होटल आया था, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अपनी गारंटी पर कमरा दिलवाया। घटना से पहले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें महिला उसका प्रेमी और साथी नजर आ रहा है। इस फुटेज के बाद पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को होटल के कमरे में प्रेमी ने प्रेमिकी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया था। दोनों के सिर में गोली लगी थी। पुलिस को मौके से मौके से एक पिस्टल मिली है। बुधवार तड़के ही वह होटल में पहुंचे थे। इनकी पहचान मनजीत सिंह मक्खू (फिरोजपुर) और उसकी प्रेमिका हरप्रीत कौर निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा थे। हरियाणा नंबर की टैक्सी से होटल में पहुंचे 1 जुलाई तड़के करीब 3 बजे मनजीत सिंह और उसकी प्रेमिका हरप्रीत कौर हरियाणा नंबर की टैक्सी से ग्रीनलैंड होटल पहुंचे। उनके साथ तीसरे व्यक्ति ने खुद को मुलाजिम बताया और जिम्मेदारी पर कमरा दिलाया। उसके भरोसे पर होटल कर्मचारियों ने न तो दोनों के पहचान पत्र लिए और न ही रजिस्टर में उनकी कोई एंट्री की। करीब नौ घंटे तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। दोनों ने न रिसेप्शन पर कोई कॉल की, न नाश्ता मंगवाया और न ही किसी अन्य सेवा की मांग की। लंबे समय तक कोई गतिविधि न होने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। ----