Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
पिता पीजीआई रेफर, पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज जीरकपुर 22 Jan : जीरकपुर–अंबाला हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही थार गाड़ी ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवती और उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता की हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी थार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में अमन पुत्री भीम सिंह, मूल निवासी गांव चमारखेड़ा, थाना उकलाना मंडी, जिला हिसार व हाल निवासी मकान नंबर 86, लक्ष्मी एन्क्लेव ढकोली ने बताया कि वह चंडीगढ़ स्थित एक निजी कंपनी केपीएमजी में बैकएंड डेवलपर के पद पर कार्यरत है। 14 जनवरी की शाम करीब 7:15 बजे वह अपने पिता भीम सिंह के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर जीरकपुर से ढकोली अपने घर लौट रही थी। स्कूटी उसके पिता चला रहे थे, जबकि वह पीछे बैठी थी। उसके पास काले व नीले रंग का बैग था, जिसमें एचपी कंपनी का लैपटॉप था, जबकि जेब में मोटोरोला मोबाइल फोन रखा हुआ था। जब उनकी स्कूटी जीरकपुर–अंबाला हाईवे पर दूसरे फ्लाईओवर के ऊपर होटल व्हाइट रॉक के सामने पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार गाड़ी ने लापरवाही से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अमन के अनुसार, थार चालक गाड़ी से उतरकर आया और इलाज का खर्च उठाने की बात कहकर उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने को बोला। इसके बाद वह और उसके पिता बेहोश हो गए। होश आने पर पता चला कि राहगीरों ने उन्हें सेक्टर-6 पंचकूला स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से अमन को छुट्टी दे दी गई, जबकि उसके पिता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में अमन का लैपटॉप और मोबाइल फोन भी टूट गया, जबकि स्कूटी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। बाद में जानकारी मिली कि थार का नंबर HR-03AC-8224 है और चालक की पहचान आदिराज पुत्र बरजिंदर सिंह, निवासी सेक्टर-21 पंचकूला के रूप में हुई। आरोपी ने समझौते की कोशिश भी की, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस चौकी बलटाणा के एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281, 125(ए) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।