ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
New Delhi: हेलीकॉप्टर उड़ानों में भारत की बड़ी छलांग, पहली प्राइवेट पिनएस इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को मिली मंजूरी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
उंडावल्ली हेलीपोर्ट से होगी शुरुआत; खराब मौसम में भी सुरक्षित उड़ान, आपदा राहत और चारधाम जैसी सेवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारत ने हेलीकॉप्टर परिचालन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए देश की पहली प्राइवेट प्वाइंट-इन-स्पेस (PinS) इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इस नई व्यवस्था से दूरस्थ, दुर्गम और रणनीतिक क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर उड़ानें पहले से अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और हर मौसम में संभव हो सकेंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, यह प्रक्रिया उंडावल्ली हेलीपोर्ट पर लागू की जाएगी। इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने विकसित किया है, जबकि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसे मंजूरी दी है। यह प्रणाली डीजीसीए के नियमों और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के मानकों के अनुरूप तैयार की गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि देश की पहली पिनएस इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया हेलीकॉप्टर संचालन में नए युग की शुरुआत है। इससे उड़ान सुरक्षा, परिचालन दक्षता और खराब मौसम में भी हेलीकॉप्टर सेवाओं की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत ने स्वदेशी गगन (GAGAN) आधारित प्रिसिजन अप्रोच प्रणाली का भी सफल प्रदर्शन किया था। अब पिनएस प्रणाली की शुरुआत विमानन अवसंरचना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी उपग्रह आधारित नेविगेशन तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय ने कहा कि इस तकनीक के लागू होने से देशभर में इसी तरह की प्रक्रियाओं के विकास का रास्ता खुलेगा। इससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, आपदा राहत अभियान, चारधाम जैसी तीर्थयात्रा हेलीकॉप्टर सेवाएं, पर्यटन, अपतटीय गतिविधियां, कॉर्पोरेट एविएशन और क्षेत्रीय संपर्क को बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि नई प्रणाली के जरिए प्रतिकूल मौसम के कारण होने वाली उड़ान बाधाएं कम होंगी और इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (IFR) के तहत हेलीकॉप्टर परिचालन अधिक सुरक्षित और प्रभावी बन सकेगा।