Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Jaipur: राजस्थान में ISI के फंडिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, जासूसी के लिए पैसा पहुंचाने वाला एजेंट गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
सीआईडी (इंटेलिजेंस) की बड़ी कार्रवाई; चार साल से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था आरोपी, कई बैंक खातों से भेजी जाती थी रकम
जयपुर (Narendra Singh Danu) : राजस्थान पुलिस की सीआईडी (इंटेलिजेंस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर फंडिंग नेटवर्क संचालित करने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार कर देश विरोधी गतिविधियों के एक अहम नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपी पर जासूसी में शामिल लोगों तक आईएसआई की ओर से धनराशि पहुंचाने का आरोप है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 में शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत दर्ज एक मामले में जैसलमेर निवासी झबरा राम और असम के डिब्रूगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर एमटीएस के पद पर तैनात सुमित कुमार को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं आईएसआई तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपियों को जासूसी के बदले मिलने वाली रकम महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी रफीक चांद शेख (41) के माध्यम से भेजी जाती थी। पूछताछ में रफीक ने खुलासा किया कि वह पिछले करीब चार वर्षों से आईएसआई के एक हैंडलर के संपर्क में था। सोशल मीडिया के जरिए बने संपर्क के बाद उसने अपने और अन्य लोगों के नाम पर कई बैंक खाते खुलवाए, जिनके जरिए जासूसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों तक धनराशि पहुंचाई जाती थी। प्राथमिक जांच में आरोपी की भूमिका आईएसआई के फंडिंग एजेंट के रूप में सामने आने पर सीआईडी (इंटेलिजेंस) ने 30 जून 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और इस वित्तीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों तथा लेन-देन की गहन पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि देश की सुरक्षा के खिलाफ काम करने वाले नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।