Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में संगठित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; 8 गिरफ्तार, अवैध गोल्ड मेल्टिंग यूनिट का भी खुलासा
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोना और विदेशी मुद्रा तस्करी के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाते हुए दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में सक्रिय एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 9 किलो विदेशी मूल का सोना, 42 किलो चांदी, 700 ग्राम सोने के आभूषण, 8.15 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा और 26.67 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के अनुसार, तस्कर पूर्वोत्तर राज्यों से अलग-अलग ट्रेनों के जरिए सोना दिल्ली लाते थे। जांच के दौरान दिल्ली के एक घनी आबादी वाले इलाके में संचालित अवैध सोना गलाने (गोल्ड मेल्टिंग) की इकाई का भी पता चला। 26 जून को पश्चिम बंगाल के न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन और बिहार के मंसी जंक्शन से दो तस्करों को करीब 2 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया। उसी दिन दिल्ली में भी दो आरोपियों को 1.2 किलो सोना ले जाते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद अवैध गोल्ड मेल्टिंग यूनिट का खुलासा हुआ। एक अन्य कार्रवाई में मिजोरम के सैरांग से कोलकाता जा रही एक महिला तस्कर के कमरबंद से 3.3 किलो वजन की 20 सोने की ईंटें बरामद की गईं। वहीं, चेन्नई में घरेलू कार्गो सेवा के जरिए विदेश भेजी जा रही 7.58 लाख अमेरिकी डॉलर और 35 लाख थाई बाहट की विदेशी मुद्रा जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 8.15 करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच में सामने आया कि इस रकम का इस्तेमाल सोना-चांदी की तस्करी के नेटवर्क में किया जा रहा था। बेंगलुरु हवाई अड्डे पर दुबई से लौटे एक यात्री से 1.8 किलो सोना बरामद हुआ। उसके ठिकाने की तलाशी में 42 किलो चांदी, 700 ग्राम सोने के गहने और 26.67 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए। डीआरआई का कहना है कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा की अवैध आवाजाही और सोना-चांदी की तस्करी के बीच गहरे संबंधों को उजागर करती है। एजेंसी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।