Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
हथियार लेकर डांस और हुड़दंग पर विवाद, आयोजकों के खिलाफ एफआईआर की मांग
लुधियाना (Narendra Singh Danu) : मोहर्रम के दिन लुधियाना में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में कुछ मुस्लिम युवकों को डीजे पर फिल्मी और रैप गानों की धुन पर हाथों में तलवारें, लाठियां और डंडे लेकर डांस करते हुए देखा गया, जिस पर अब धार्मिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मामले पर पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान उर रहमानी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मोहर्रम जैसे शोक के अवसर पर इस तरह का व्यवहार और हुड़दंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आयोजकों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। शाही इमाम ने कहा कि यह दिन शहादत और शोक का प्रतीक है, ऐसे में इसे जश्न या मनोरंजन के रूप में मनाना अनुचित है। उन्होंने देशभर के मुस्लिम उलेमाओं और नेताओं से भी अपील की है कि जहां-जहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं, वहां संबंधित आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक अवसरों पर व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखना समुदाय की जिम्मेदारी है, और गलत गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं से समाज में गलत संदेश जाता है और धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में लुधियाना की दाना मंडी क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा डीजे पर नाचते हुए हथियार लहराने के दृश्य सामने आए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस पर बहस तेज हो गई है और विभिन्न समुदायों की ओर से भी इस पर आपत्ति जताई जा रही है।