Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
जनसभा में सरकार की योजनाओं का उल्लेख, विपक्ष पर तीखा हमला; किसानों और विकास परियोजनाओं पर कई घोषणाएं
गुरदासपुर (Narendra Singh Danu) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कादियां हल्के को सब-डिवीजन के रूप में अपग्रेड करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से लंबे समय से लंबित मांग पूरी होगी और लोगों को एक ही स्थान पर एसडीएम, डीएसपी और एडीसी कार्यालयों सहित सभी प्रमुख सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कादियां में आयोजित एक विशेष जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स के जरिए लोगों को सरकारी कामकाज में आसानी होगी और सेवा वितरण प्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर नई नियुक्तियां और व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री मान ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत से अधिक घरों को शून्य बिजली बिल की सुविधा मिल रही है और लाखों परिवारों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। किसानों से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि गन्ना बकाया राशि जल्द जारी की जाएगी। साथ ही उन्होंने राज्य में सड़क नेटवर्क के नवीनीकरण, खेल मैदानों के विकास और गांवों के तालाबों के पुनर्जीवन जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहे नेताओं ने राज्य के विकास को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले चुनावों में वे विकास और पारदर्शिता के पक्ष में समर्थन दें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत कर रही है और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए हजारों खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सकारात्मक दिशा दी जा सके।