Uturn Time
Breaking
Chandigarh: हरियाणा में ई-कॉमर्स विस्तार की बड़ी पहल: फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा Chandigarh: हरियाणा–फुकुओका साझेदारी: 50,000 युवाओं को जापान में रोजगार का रास्ता खुला Chandigarh: पंजाब में सामाजिक सुरक्षा पर बड़ा कदम: 1,583 करोड़ रुपये जारी, 36 लाख लोगों को मिला लाभ New Delhi: कपड़ा क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा, बुनकरों-कारीगरों के सशक्तीकरण पर जोर New Delhi: एनीमिया के खिलाफ बड़ा बदलाव, ‘एनीमिया मुक्त भारत अभियान’ का नया स्वरूप लॉन्च New Delhi: जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन, देशभर से समर्थन की अपील New Delhi: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की नई पहल, 'लखपति दीदी डैशबोर्ड' और 'शी लीप्स' लॉन्च New Delhi: डिजिटल हेल्थ को नई रफ्तार: आरोग्य सेतु 2.0 समेत कई स्वास्थ्य सेवाएं लॉन्च Srinagar: 34 साल पुराने सरला भट हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, यासीन मलिक समेत पांच आरोपित नामजद New Delhi: हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल परियोजना पर समझौता, शेखावाटी समेत कई क्षेत्रों को मिलेगा पेयजल Patiala: पंजाब के पेंशनधारक डॉक्टर 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस “काला दिवस” के रूप में मनाएँगे Hoshiarpur: सेवा केंद्र कर्मचारी संघ पंजाब ने सरकार को चेतावनी दी, मांगे नहीं मानीं तो 10 जुलाई से फिर शुरू होगा संघर्ष
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/29 जून। गांव जंडियाली के एक घर में बदमाशों ने घुसकर प्रिंसिपल बाप और उसके बेटे को बंधक बना लिया। जिसके बाद प्रिंसिपल से अर्धनग्न कर मारपीट की और गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने पुलिस को यह बयान भी दिए हैं। पुलिस को मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है। मृतक की पहचान इकबाल सिंह (50) के रूप में हुई है। इकबाल सिंह अपने घर में ही स्कूल चलाते थे। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। मृतक के बेटे युवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार देर रात 2 व्यक्ति उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया और फिर दोनों के साथ मारपीट की। युवी का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। पेशे से वकील थे इकबाल सिंह युवी ने बताया कि उसके पिता इकबाल सिंह पेशे से वकील थे और अपने मकान में ही स्कूल चलाते थे। जहां 8वीं कक्षा तक पढ़ाई करवाई जाती है। घटना के बाद युवी ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पत्नी परीक्षा देने गई थी भोपाल वहीं अभी मामला शक बताया जा रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि मृतक की पत्नी वकालत की परीक्षा देने के लिए भोपाल गई हुई हैं। उन्हें घटना के बारे में बताया गया है। उनके आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। ---