ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Raipur: रायपुर में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का समापन, पवन खेड़ा ने राम मंदिर ट्रस्ट और भाजपा पर साधा निशाना - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
अभनपुर में संगठन सृजन शिविर में कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण, सोशल मीडिया और चुनावी रणनीति पर भी हुई चर्चा
रायपुर (Narendra Singh Danu) : छत्तीसगढ़ के अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय ‘संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर’ का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा शामिल हुए और मीडिया से बातचीत के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट, भाजपा और आगामी चुनावों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। पवन खेड़ा ने राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए देशभर के लोगों ने श्रद्धा से दान दिया था, इसलिए उस धन के उपयोग में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मंदिर से जुड़े वित्तीय मामलों पर सवाल उठाए जाते हैं तो भाजपा इसे आस्था पर हमला बताने लगती है, जबकि अनियमितताओं पर सवाल उठाना धर्म और जनविश्वास की रक्षा का हिस्सा है। खेड़ा ने सोशल मीडिया पर भाजपा के प्रचार का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तथ्यों और सच्चाई के आधार पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में सोशल मीडिया प्रभावी माध्यम बन चुका है और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों में अहंकार बढ़ गया है और वे जनता की आवाज सुनने के बजाय अपनी नीतियां थोपने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत बनाने, चुनावी तैयारी, मीडिया प्रबंधन और जनता से प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग सत्रों में शामिल हुए।