Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
शाहदरा नॉर्थ जोन के प्रमुख ड्रेनों का जायजा, जलभराव रोकने के लिए समयबद्ध डी-सिल्टिंग और अतिक्रमण हटाने पर जोर
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने सोमवार को शाहदरा नॉर्थ जोन के प्रमुख नालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी नालों की डी-सिल्टिंग (गाद निकासी) का कार्य निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि राजधानी में जलभराव की समस्या से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान सत्या शर्मा ने खजूरी चौक स्थित स्केप-1 ड्रेन और गंगा विहार ट्रंक ड्रेन टी-पॉइंट का दौरा कर सफाई कार्य, जल निकासी व्यवस्था और नालों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि समन्वय की कमी के कारण जल निकासी व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सत्या शर्मा ने नालों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों से नियमित निगरानी, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न नालों पर चल रहे कार्यों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस पर सत्या शर्मा ने कहा कि दिल्लीवासियों को मानसून के दौरान जलभराव से राहत दिलाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। इस अवसर पर क्षेत्र की निगम पार्षद रेखा रानी, नगर निगम, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।