Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 22 Jan । नगर निगम चुनाव से पहले शहर की राजनीति में नई गर्माहट देखने को मिल रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने नेतृत्व पदों के लिए अलग-अलग उम्मीदवार उतारकर यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार चुनावी मैदान में दोनों दल अपने दम पर किस्मत आजमाएंगे। किसी भी तरह के गठबंधन की संभावनाओं पर अब विराम लग गया है। कांग्रेस ने मेयर पद के लिए गुरप्रीत सिंह गाबी को अपना चेहरा बनाया है, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए सचिन गालव और डिप्टी मेयर पद के लिए निर्मला देवी को मैदान में उतारा गया है। पार्टी के तीनों प्रत्याशी आज दोपहर नगर निगम कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने भी नगर निगम के शीर्ष पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनावी तैयारी तेज कर दी है। AAP ने मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 25 के पार्षद योगेश ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए वार्ड नंबर 29 से मुन्नवर खान और डिप्टी मेयर के लिए वार्ड नंबर 1 से जसविंदर कौर को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के सभी प्रत्याशी आज शाम नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दोनों प्रमुख विपक्षी दलों के अलग-अलग चुनावी दांव से नगर निगम चुनाव अब और ज्यादा रोचक हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे सत्ता संतुलन पर सीधा असर पड़ेगा और मुकाबला त्रिकोणीय या उससे भी अधिक कड़ा हो सकता है। नामांकन के दिन दोनों दलों के समर्थकों की सक्रिय मौजूदगी से नगर निगम परिसर में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रहने की संभावना जताई जा रही है।