Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
23 देशों के 27 प्रतिभागियों में बनाई जगह, टोक्यो में शोध-पत्र करेंगे प्रस्तुत
हिसार (Narendra Singh Danu) : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि महाविद्यालय के बीएससी (कृषि) तृतीय वर्ष के छात्र कमल का चयन जापान में आयोजित होने वाले 25वें अंतरराष्ट्रीय छात्र शिखर सम्मेलन ऑन फूड, एग्रीकल्चर एंड एनवायरनमेंट के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 30 जून से 3 जुलाई तक टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर में आयोजित होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने कमल को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच छात्रों को अपनी शोध क्षमता और ज्ञान का वैश्विक स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक सहयोग और सहभागिता से छात्रों में नवाचार, विविध संस्कृतियों और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण का विकास होता है। कमल सम्मेलन में ‘पुशिंग बाउंड्रीज: इंक्लूसिव एक्टिविटीज फॉर कम्युनिटी वेलफेयर’ विषय पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय मामलों की प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. आशा कवात्रा ने बताया कि सम्मेलन में कमल की भागीदारी पूरी तरह प्रायोजित है और यात्रा सहित सभी खर्च टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर वहन करेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 23 देशों के 26 विश्वविद्यालयों से केवल 27 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिससे यह उपलब्धि और भी विशेष बन जाती है। छात्र कमल ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अपने अभिभावकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन की बदौलत ही उन्हें यह सम्मानजनक अवसर मिला है।