ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
New Delhi: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस से प्रशासनिक कामकाज को मिली रफ्तार, एक साल में 1.14 लाख से अधिक ई-फाइलों का निस्तारण - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं—235 विभागों में लागू हुई डिजिटल व्यवस्था, 15 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी ऑनलाइन प्रणाली से जुड़े
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने के एक वर्ष के भीतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 1 जुलाई को ई-ऑफिस व्यवस्था का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है और इस दौरान सरकारी कामकाज अधिक तेज, पारदर्शी तथा जवाबदेह बना है। मुख्यमंत्री ने रविवार को जारी बयान में बताया कि 1 जुलाई 2025 से 12 अप्रैल 2026 के बीच सरकारी विभागों में 1,14,603 ई-फाइलों और 7,14,091 ई-रसीदों का निस्तारण किया गया। वहीं नई ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद 13 अप्रैल से 27 जून 2026 के बीच ही 23,767 ई-फाइलों और 1.53 लाख ई-रसीदों का निस्तारण हुआ, जिससे इस डिजिटल व्यवस्था के बढ़ते उपयोग का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पहले अधिकांश सरकारी कार्य कागजी फाइलों के माध्यम से किए जाते थे, जबकि अब फाइलों का संचालन, पत्राचार और अनुमोदन पूरी तरह ऑनलाइन हो रहा है। इससे फाइलों के निस्तारण में तेजी आई है, रिकॉर्ड सुरक्षित रह रहे हैं और किसी भी फाइल की वर्तमान स्थिति तथा लंबित कार्रवाई की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 8 मार्च 2025 तक दिल्ली सरकार के 198 विभागों और कार्यालयों के 5,005 अधिकारी-कर्मचारी ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़े थे। यह संख्या 27 जून 2026 तक बढ़कर 235 विभागों एवं कार्यालयों के 15,748 सक्रिय उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं की कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए ई-ऑफिस प्रणाली को तीन श्रेणियों में विकसित किया गया है। पहली श्रेणी सरकारी विभागों के लिए, दूसरी सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, आयोगों, समितियों एवं स्थानीय निकायों के लिए तथा तीसरी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए बनाई गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार वर्तमान में 132 सरकारी विभागों में 11,940 सक्रिय उपयोगकर्ता, 55 सार्वजनिक उपक्रमों एवं स्वायत्त संस्थाओं में 3,090 उपयोगकर्ता तथा 48 विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 718 उपयोगकर्ता ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल के बाद 132 सरकारी विभागों में से 120, 55 स्वायत्त संस्थाओं में से 36 तथा 48 शैक्षणिक संस्थानों में से 21 नियमित रूप से ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं। इस प्रकार 235 विभागों एवं कार्यालयों में से 177, यानी लगभग 75.3 प्रतिशत संस्थान अब नियमित रूप से डिजिटल माध्यम से सरकारी कार्यों का संचालन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य सभी सरकारी कार्यालयों में तेज, पारदर्शी और जवाबदेह कार्य संस्कृति विकसित करना है, ताकि नागरिकों को सरकारी सेवाएं समयबद्ध और अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ई-ऑफिस व्यवस्था का दायरा और विस्तार किया जाएगा।