Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/28 जून। रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने विशेष दौरे पर लुधियाना पहुंचे। इस महीने शहर में उनका यह तीसरा दौरा है। उनका मुख्य कार्यक्रम माल रोड स्थित मशहूर सतलुज क्लब में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने शहर के गणमान्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात' सुना। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुबह से ही माल रोड और आसपास के इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस दौरे पर सीएम सैनी ने धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने संत शिरोमणि कबीर जी महाराज के 628वें प्रकट दिवस पर आयोजित धानक समाज सम्मेलन में शामिल होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान जिला प्रधान रजनीश धीमान, अनील सरीन, सुखजिंदर सिंह बिंद्रा भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने अमरपुरा गुरुद्वारे में आयोजित नगर कीर्तन में शामिल हुए। इसके बाद सीएम सुभानी बिल्डिंग चौक स्थित प्रसिद्ध श्री ज्ञान स्थल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 346वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह में हिस्सा लिया था। नशे और क्राइम पर जताई चिंता सीएम सैनी ने पंजाब में बढ़ते नशे और कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज पंजाब की माताएं, बहनें और आम लोग नशे के कारण बेहद परेशान हैं। पंजाब में नशा काफी तेजी से बढ़ रहा है और यहां की 'लॉ एंड ऑर्डर' (कानून-व्यवस्था) की स्थिति खराब है, जो एक बड़ी चिंता का विषय है। ----