ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Gurugram: गुरुग्राम में करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी कॉल सेंटर से तीन महिलाएं गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट उद्योग ग्लोबल मंच पर, LRGMA एक्सपो में देशभर के निर्माता और खरीदार जुटे Jalandhar: ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल पर बड़ा प्रहार, जालंधर में आतंकी गिरफ्तार; बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने टाला खतरा Ludhiana: अब डेंगू से जंग में वैक्सीन का हथियार, भारत में QDENGA को मिली मंजूरी; लाखों मरीजों को मिलेगी नई उम्मीद Ludhiana: दवा कारोबार में ‘सॉफ्ट टारगेट’ बना पंजाब! नकली और घटिया दवाओं पर शिकंजा कसने में ड्रग विभाग नाकाम Panchkula: पंचकूला डबल मर्डर का मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में, नामकरण समारोह के बहाने बुलाकर की गई थी जीजा-साले की हत्या Ludhiana: लुधियाना नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में छेड़छाड़ से बढ़ा शक, बैंक खातों के मिलान के बीच वित्तीय गड़बड़ी की आशंका तेज Zirakpur: डेराबस्सी में आप ने बढ़ाई युवा टीम की ताकत, गगनदीप सिंह ईसापुर को मिली यूथ कोऑर्डिनेटर की कमान Zirakpur: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा Panchkula: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा New Delhi: E20 नीति पर बढ़ा विवाद, ट्रांसपोर्ट यूनियनें बोलीं- बढ़ रहा खर्च, सरकार ने बताया पर्यावरण हितैषी New Delhi: NEET विवाद के बाद सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने अमित शाह पर साधा निशाना; E20 नीति भी घेरे में Jagraon: जांच में नहीं साबित हुए आरोप, आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार के खिलाफ कार्रवाई समाप्त
Logo
Uturn Time
वजन घटाने की दवा के नाम पर फेसबुक-इंस्टाग्राम से लोगों को फंसाते थे आरोपी, 102 मोबाइल, 150 सिम और 12 लैपटॉप बरामद
गुरुग्राम (Narendra Singh Danu) : गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध पश्चिम थाना टीम ने वजन कम करने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उद्योग विहार फेज-5 स्थित कॉल सेंटर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 102 मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड, 12 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि एसीपी गौरव फोगाट के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मंदीप (आया नगर, दिल्ली), नेहा (रंगपुरी, दिल्ली) और वर्षा (मैनपुरी, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी 'कोरेट साइंस एंड वेलनेस' के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर वजन कम करने वाली हर्बल दवाओं का प्रचार करते थे। विज्ञापन पर क्लिक करने वाले लोगों से कॉल सेंटर के माध्यम से संपर्क किया जाता था, जहां कर्मचारी खुद को डॉक्टर, डाइटिशियन और ब्यूटीशियन बताकर भरोसा जीतते थे। आरोपी ग्राहकों को दवा खरीदने के लिए प्रेरित करते और दावा करते कि यदि वजन कम नहीं हुआ तो 100 प्रतिशत रकम वापस कर दी जाएगी। लेकिन दवा से कोई लाभ नहीं मिलने पर न तो पैसा लौटाया जाता था और न ही शिकायतों का जवाब दिया जाता था। इसके बजाय ग्राहकों के नंबर ब्लॉक कर दिए जाते थे। पुलिस जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने गुजरात सहित कई राज्यों में लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर कंपनी के कर्मचारियों को आवंटित थे, जबकि पूरे नेटवर्क का संचालन कंपनी के मैनेजर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, डायरेक्टर और अन्य सहयोगी मिलकर कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 102 मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड, 12 लैपटॉप और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। इस संबंध में साइबर अपराध पश्चिम थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।