Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंचकूला 22 Jan : पंचकूला जिले के मढ़ावाला क्षेत्र से 19 जनवरी को लापता हुए 16 वर्षीय एक मूक एवं बधिर किशोर को पंचकूला पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। किशोर के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है। जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को मढ़ावाला क्षेत्र निवासी यह किशोर, जो बोलने व सुनने में असमर्थ है, अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, आसपास के इलाकों व संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो 21 जनवरी को पिंजौर थाना में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया। मामला दर्ज होते ही मढ़ावाला चौकी इन्चार्ज भीम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बच्चे की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। साथ ही पुलिस द्वारा बच्चे की फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से साझा की गई ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सूचना पहुंच सके और जल्द से जल्द कोई सुराग मिल सके। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि लापता किशोर हिमाचल प्रदेश में देखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद जांच अधिकारी एएसआई कप्तान सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र में संपर्क साधा और आवश्यक तालमेल के बाद आज बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए किशोर को उसके परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य हर गुमशुदा व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाना है, विशेषकर जब मामला नाबालिग या दिव्यांग बच्चों से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस ऐसी घटनाओं में संवेदनशीलता, तत्परता और तकनीकी साधनों का पूरा उपयोग करते हुए कार्रवाई करती है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई लावारिस, गुमशुदा या असहाय बच्चा दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर सूचना दें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों पर अतिरिक्त ध्यान दें।