Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Rudraprayag: कर्णप्रयाग विवाद में गिरफ्तार चार निहंग सिखों को जमानत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
16 जून की मारपीट की घटना में हुए थे गिरफ्तार, 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर मिली राहत
रुद्रप्रयाग (Narendra Singh Danu) : उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हुए विवाद के मामले में गिरफ्तार चार निहंग सिखों को चमोली जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। अदालत ने सभी आरोपितों को निर्धारित शर्तों के साथ रिहा करने के आदेश दिए हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह ने आरोपित सतवीन्द्र सिंह, अजय सिंह, जसनप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह की जमानत याचिकाएं स्वीकार करते हुए प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये के व्यक्तिगत मुचलके तथा समान राशि के दो-दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया। चारों आरोपितों के खिलाफ कर्णप्रयाग थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि 16 जून को हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच कथित तौर पर पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार निहंग श्रद्धालुओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया था।