Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
सीपीए स्टोर्स की जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोहराई 'जीरो टॉलरेंस' नीति
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के विभिन्न स्टोर्स में दवाओं की खरीद, भंडारण और प्रबंधन से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पांच फार्मासिस्टों और दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकारी जांच में दवाओं की खरीद, स्टोरेज और रिकॉर्ड प्रबंधन में गंभीर लापरवाही तथा अनियमितताएं पाए जाने के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है और प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, लापरवाही या अनियमितता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य और हितों से जुड़े मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका अनियमितताओं में पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए जांच और निगरानी की प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी।