Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
ठग ने व्यापारी को वकील जरिए मामला सेंटल करने का भी ऑफर दिया राजदीप सिंह सैनी लुधियाना/यूटर्न/27 जून। लुधियाना में साइबर ठगों की और से नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शातिर ठगों द्वारा ऐसे तरीके अपनाए जा रहे हैं कि एक बार तो हर व्यक्ति उसे सच मान बैठता है और ठगी का शिकार हो जाता है। जबकि कई लोगों ने समझदारी दिखाई और उनका बचाव हो गया। ऐसे ही कुछ मामले पिछले दिनों शहर में देखने को मिले हैं। नए मामले में साइबर ठगों द्वारा खुद को चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी बताकर एक लोहा कारोबारी को कॉल की गई। जिसके बाद व्यक्ति के खिलाफ शिकायत होने की बात कही। ठग ने एक वकील का नंबर देकर उसके जरिए मामला सेंटल करने का भी ऑफर दिया। हालांकि कारोबारी को शक हुआ और वे इन नौसरबाजों के जाल में नहीं फंसा। मगर कई लोग ठगों की चाल को समझ नहीं पाते और ठगी का शिकार हो जाते हैं। पहले साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन लुधियाना साइबर सैल द्वारा लगातार एक्शन लेने के बाद मामले कम हो गए। मगर अब फिर से कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि ठगों द्वारा ज्यादातर बिजनेसमैन से ही ठगी की जाती है। चंडीगढ़ पुलिस का एएसआई बता की कॉल जानकारी के अनुसार गिल रोड के लोहा कारोबारी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को चंडीगढ़ पुलिस का एएसआई बताया। उसने कारोबारी से कहा कि उनके खिलाफ एक शिकायत आई है। जिस पर जल्द एक्शन लिया जा सकता है। कई बातें करके उसने कारोबारी को पूरी तरह से डराने का प्रयास किया। वकील का नंबर देकर संपर्क करने को कहा जब कारोबारी ने कॉलर से शिकायत के कारण पूछे, तो उसने बताने से साफ इंकार कर दिया। फिर एक वकील का नंबर देकर उससे बात करके मिलने को कहा। कॉलर ने कहा कि वे कोई बात नहीं करेगा, जो पूछना है वकील से ही पूछो। हालांकि कारोबारी का किसी से कोई विवाद न होने के चलते वह ठगों की चाल समझ गया और उसने वकील को कॉल नहीं की। कुछ देर बाद फिर कॉलर ने कॉल कर वकील से बात करने का पूछा। मना करने पर धमकियां शुरु हो गई। घर का एड्रेस व बाकी जानकारी भी मौजूद कारोबारी ने कहा कि साइबर ठग इतने शातिर थे कि उन्हें उनका नाम, पिता का नाम, घर का एड्रेस और कारोबार का एड्रेस तक पता था। यानि कि ठगों द्वारा पूरी जानकारी इकट्ठी करने के बाद ही कॉल की। हालांकि जब कारोबारी ने बात करने से इंकार किया तो कॉलर ने धमकी दी कि उसकी रिकॉर्डिंग कर ली है और इसके आधार पर पर्चा दर्ज कर दिया जाएगा। ----