Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 20 जनवरी:इंद्रा कॉलोनी इलाके में मंगलवार दोपहर एक घर में अचानक गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ।। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कमरे की छत और दीवारें मलबे में तब्दील हो गईं। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौत के मुंह से सुरक्षित निकली मासूम हादसे के समय घर में एक लड़की अकेली थी। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय अचानक गैस पाइप में आग लग गई, जो तेजी से सिलेंडर तक फैल गई। आग की लपटें देख लड़की तुरंत घर से बाहर की ओर भागी। उसके बाहर निकलते ही जोरदार धमाका हुआ और पूरा घर खंडहर बन गया। इलाके में बम ब्लास्ट जैसा मंजर धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई। आसपास के घरों के लोग डर के मारे बाहर निकल आए, उन्हें अंदेशा हुआ कि कहीं कोई बम ब्लास्ट न हुआ हो। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फैक्ट्री में काम करने गया था परिवार परिवार की सदस्य पुष्पा ने बताया कि वह और उसका पति फैक्ट्री में काम करने गए थे। उनकी बेटी, जो पहले से सिर की चोट से जूझ रही है, घर पर अकेली थी। धमाके के कारण घर का सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला गैस लीकेज का लग रहा है, लेकिन हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।