Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
हिसार के युवा देव रोहिल ने मेहनत और प्रतिभा से हासिल की बड़ी उपलब्धि
भिवानी रोहिल्ला गांव के युवा ने बढ़ाया जिले का मान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदान किया कमीशन
हिसार (Narendra Singh Danu) : हिसार जिले के छोटे से गांव भिवानी रोहिल्ला के लिए गर्व का क्षण तब आया जब गांव के होनहार युवा देव रोहिल भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देश सेवा के लिए तैयार हो गए। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और जिले में खुशी एवं गौरव का माहौल है। हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड और कमीशनिंग समारोह के दौरान रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने देव रोहिल को भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्रदान किया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य और शुभचिंतक भी मौजूद रहे। देव रोहिल ने तीन वर्ष का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) प्रशिक्षण तथा एक वर्ष का विशेष वायु सेना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अब वह भारतीय वायु सेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों का संचालन करते हुए देश की हवाई सीमाओं की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाएंगे। उनकी सफलता न केवल क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। देश सेवा की विरासत से जुड़ा है परिवार देव रोहिल का परिवार लंबे समय से देश सेवा की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके पिता कर्नल राजपाल सिंह रोहिल भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके नाना ब्रिगेडियर ओ.पी. तोमर भी सेना में उच्च पद पर रह चुके हैं, जबकि उनके मामा विंग कमांडर रवि तोमर भारतीय वायु सेना में अधिकारी हैं। इसके अलावा उनके दादा स्वर्गीय दयानंद हरियाणा सरकार में वरिष्ठ अधिकारी रहे थे। क्षेत्र में उनके योगदान और सेवाओं को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है। देव रोहिल की उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ग्रामीण भारत की प्रतिभाएं देश की सुरक्षा और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।