Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया, अस्पताल में घायलों का हाल जाना
लखनऊ (Narendra Singh Danu) : राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राजनाथ सिंह सोमवार देर रात शहर पहुंचे और सीधे घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद रक्षा मंत्री किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी न रखी जाए। रक्षा मंत्री ने कहा कि कोचिंग सेंटर में आग लगने की यह घटना अत्यंत दुखद और मन को व्यथित करने वाली है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भी ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को हादसे के कारणों की गहन जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी पूरे समाज को झकझोर देने वाली है और इस कठिन समय में पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। गौरतलब है कि इस हादसे ने शहर में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।