Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
भीषण आग से दहला लखनऊ, 15 मौतें, राहत-बचाव कार्य जारी
लखनऊ (Narendra Singh Danu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। आग की चपेट में आए कोचिंग सेंटर में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ मंत्रियों ने मृतकों की संख्या 15 बताई है। आधिकारिक सूची जारी होने के बाद ही अंतिम आंकड़ा स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग बिल्डिंग के प्रथम तल पर स्थित पेट शॉप में लगी, जिसने तेजी से विकराल रूप लेते हुए दूसरे तल पर बने कोचिंग सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और आग के फैलने से अंदर मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की जान गई है। वहीं मंत्री ए.के. शर्मा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। अधिकतर मौतें दम घुटने से हुई हैं। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए छत से कूदने या केबल के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और तुरंत लखनऊ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात रहीं। दमकल कर्मियों को इमारत की दीवारें तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना पड़ा। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारियों की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।