Uturn Time
Breaking
भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध: हरपाल सिंह चीमा गैंगस्टरां ते वार का 86वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 566 स्थानों पर छापेमारी; 238 गिरफ्तार आई.एस.आई. समर्थित सीमा पार के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; चार हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौल सहित एक व्यक्ति अमृतसर से गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 6,000 रुपये रिश्वत लेते प्रिंसिपल को रंगे हाथों काबू किया गया ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा विजिलेंस ब्यूरो ने कानूनगो को 33,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों काबू किया गया पंजाब पुलिस, आई.आई.टी. रोपड़ के साथ मिलकर एआई-आधारित अपराध नियंत्रण प्रणाली को मजबूत करेगी वृद्धावस्था पेंशन के लिए 352 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी, बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा हुई मजबूत : डॉ. बलजीत कौर लुधियाना में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री संजीव अरोड़ा व फिन्डोक एमडी हेमंत सूद के ठिकानों पर छापेमारी कुंदन विद्या मंदिर के छात्र गाव्य जैन ने 95.4% अंक किए हासिल बीसीएम आर्य का शानदार प्रदर्शन, 21 छात्रों ने 99% से अधिक अंक किए हासिल
Logo
Uturn Time
हर बुधवार बस्ती में जनसुनवाई, जुलाई में होगा मेगा पौधरोपण अभियान अजीत झा. चंडीगढ़ 19 Jan । डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड को लेकर वर्षों से चली आ रही समस्या अब जल्द इतिहास बनने वाली है। यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दावा किया है कि जहां कभी कचरे का पहाड़ नजर आता था, वहीं अब हरियाली और स्वच्छ वातावरण विकसित किया जाएगा। डड्डूमाजरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशासक ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) को कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट के लिए जमीन सौंपी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत न सिर्फ कचरे का वैज्ञानिक निपटान होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र का करीब 33 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। कटारिया ने बताया कि मानसून के बाद जुलाई में एक व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें शहरवासियों को भी शामिल किया जाएगा। एक ही दिन में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे ताकि इलाके की तस्वीर पूरी तरह बदली जा सके। जनसमस्याओं को सीधे समझने के लिए प्रशासक ने नई पहल का ऐलान करते हुए कहा कि वह हर महीने एक बुधवार किसी बस्ती में जाकर जनसुनवाई करेंगे। अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे और इसकी शुरुआत इसी सप्ताह डड्डूमाजरा से की जाएगी। इस अवसर पर मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि सीबीजी प्लांट से कचरे का आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से प्रसंस्करण होगा। इससे डड्डूमाजरा के निवासियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और कचरे से ऊर्जा उत्पादन भी संभव होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना पर नगर निगम का कोई खर्च नहीं आएगा, जबकि IOCL करीब 125 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।