ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hoshiarpur: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में 1500 से अधिक लोगों ने किया योग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग अपनाने का किया आह्वान
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड, होशियारपुर में जिला स्तरीय योग दिवस समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो आज शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते तनाव के दौर में योग एक अचूक उपाय है, जो व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ-साथ नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखता है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार "सी.एम. दी योगशाला" के माध्यम से पूरे प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य के प्रमुख शहरों से लेकर ब्लॉक स्तर तक योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जहां हजारों लोग नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने इसे पंजाब को फिट एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए युवाओं से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित इस जिला स्तरीय समारोह में 1500 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य एवं अनुशासन के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। इस अवसर पर योग विशेषज्ञ डॉ. रुपिंदरप्रीत सिंह, डॉ. गगन, डॉ. ऋतु, डॉ. शुभम तथा अमृत ने विभिन्न योगासनों, उनके लाभों और अभ्यास की विधियों की जानकारी दी। वहीं सोनालिका डिवाइन संस्था के नुतिंदर द्वारा लाफ्टर योग एवं डांस योग का आयोजन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। समारोह में सहायक कमिश्नर (सामान्य) डॉ. सुमित मुध, एसडीएम परमप्रीत सिंह, एसपी मनप्रीत शींहमार, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुरिंदर पाल कौर, आयुर्वेदिक विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश भाटिया, डॉ. करुणा शर्मा, सहायक निदेशक युवक सेवा प्रीत कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।।