Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
गुलाब चंद कटारिया का बयान, योग से मजबूत होता है स्वास्थ्य और सामाजिक ढांचा
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सहभागिता की और नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन की दिशा देता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” है, जो यह संदेश देती है कि योग हर आयु वर्ग के लिए लाभकारी है और जीवन के प्रत्येक चरण में ऊर्जा, संतुलन और मानसिक शांति प्रदान करता है। गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ मानसिक स्थिरता भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक वैश्विक जीवनशैली बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग हमें यह समझाता है कि उम्र केवल एक संख्या है और व्यक्ति को हमेशा सक्रिय और सकारात्मक रहना चाहिए। योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्षम और संतुलित समाज का निर्माण संभव है। राज्यपाल ने नागरिकों से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या का स्थायी हिस्सा बनाएं, जिससे न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।