Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Dehradun: हेमकुंड यात्रा प्रकरण पर प्रशासन सख्त, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई तय - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
शैलेश बगोली का सख्त संदेश—सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई
देहरादून (Narendra Singh Danu) : Uttarakhand सरकार ने Hemkund Sahib यात्रा के दौरान सामने आए विवादित प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने साफ कहा है कि इस मामले को धार्मिक या सांप्रदायिक रंग देना पूरी तरह अनुचित है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृह सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी विवाद और भावनात्मक आवेश से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान हमेशा से शांति, सद्भाव और सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान की रही है, जिसे किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। सरकार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। इसके तहत आईजी गढ़वाल को जांच सौंपी गई है, जबकि एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों को सुनने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर भी सरकार सतर्क है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भ्रामक जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिकायत निवारण तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है। चारधाम सेल को अब हेमकुंड साहिब यात्रा से जोड़ा जाएगा, जो यात्रा अवधि के दौरान 24 घंटे सक्रिय रहेगा। सरकार ने लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासनिक व्यवस्था का सहारा लेने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।