Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
दोराहा में फिल्मी स्टाइल एनकाउंटर, एसएचओ के सीने पर लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान अंधाधुंध फायरिंग के बाद मुख्य आरोपी घायल, साथी सहित दबोचे गए बदमाश लुधियाना/दोराहा, 19 जनवरी (यूटर्न टाइम्स | नवीन गोगना) लुधियाना जिले के दोराहा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और अपराधियों के बीच सनसनीखेज मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की गोली सीधे दोराहा थाने के एसएचओ आकाश दत्त के सीने पर जा लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण उनकी जान बाल-बाल बच गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी घायल हो गया और उसके साथी समेत दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी डी पवनजीत चौधरी ने बताया कि पुलिस को वॉन्टेड आरोपी हरसिमरन मंड की मूवमेंट को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोराहा से रामपुर कैंट रोड की तरफ आ रही सफेद स्कॉर्पियो को घेर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, पहले अपनी गाड़ी पुलिस वाहन से टकराई और फिर पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में दो गोलियां पुलिस वाहन को लगीं, जबकि एक गोली सीधे एसएचओ आकाश दत्त के सीने पर जा लगी। बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को काबू कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए हैं और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, नेटवर्क और संभावित बड़ी वारदात की साजिश की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे गिरोह और हथियार सप्लाई चैन तक पहुंचने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।