Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 19 जनवरी पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार से अगले तीन दिनों तक घने कोहरे की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। अमृतसर सहित कई जिलों में सुबह से धुंध छाई रही, जबकि लुधियाना के हलवारा क्षेत्र में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि फिलहाल शीतलहर चलने की संभावना नहीं है, लेकिन वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खराब दृश्यता के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी से पंजाब में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में 23 जनवरी को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान की बात करें तो अगले 3 से 4 दिनों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 3.9 डिग्री अधिक है। पटियाला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और चंडीगढ़ में 23.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 1.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे में वाहन चलाते समय लाइट का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।