Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
उपमंडल स्तर पर नावों व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों के तहत जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वीरवार को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला राजस्व अधिकारी-कम-नोडल अधिकारी (बाढ़ प्रबंधन) अमनदीप चावला ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अमनदीप चावला ने कहा कि बरसातों का मौसम शुरू हो चुका है, इसलिए सभी संबंधित विभाग समय रहते अपनी तैयारियां मुकम्मल कर लें, ताकि किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के कमरा नंबर 138 में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और हेल्पलाइन नंबर 01882-220412 है। उन्होंने निर्देश दिए कि उपमंडल स्तर पर नावों सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए अगर कोई नाव खराब है तो उसको पहल के आधार पर ठीक करवाया जाए। इसके अलावा गोताखोरों की भी अभी से पहचान कर ली जाए। उन्होंनेक कहा कि तहसील स्तर पर भी बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित कर इसकी सूचना डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को दी जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य संबंधी तैयारियां पूरी रखने, पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने तथा ड्रेनेज विभाग को जल निकासी संबंधी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग को स्कूल भवनों की जांच कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा लोक निर्माण विभाग को सड़कों एवं अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित तैयारियां बनाए रखने के लिए कहा गया। उन्होंने अन्य सभी विभागों को भी पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। अमनदीप चावला ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपदा प्रबंधन से जुड़े किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।