Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ की सड़कों से राष्ट्रपति भवन तक का सफर, ‘झाड़ू योद्धा’ इंदरजीत सिंह सिद्धू को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) :पंजाब कैडर के 88 वर्षीय सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू को 23 जून को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान करेंगी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर घोषित पुरस्कार सूची में शामिल सिद्धू उन 65 हस्तियों में होंगे, जिन्हें समारोह के दूसरे चरण में सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले 25 मई को पहले चरण में 66 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व डीआईजी रहे सिद्धू वर्ष 1996 में सेवा निवृत्ति के बाद चंडीगढ़ में बस गए और तब से शहर की स्वच्छता के लिए समर्पित अभियान चला रहे हैं। सेक्टर-49 निवासी सिद्धू रोज सुबह स्वयं सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई करते हैं तथा साइकिल-रेहड़ी के जरिए कचरा उचित स्थान तक पहुंचाते हैं। उनकी प्रेरणा गुरु नानक देव की शिक्षाओं से जुड़ी है। वे मानते हैं कि “पवन गुरु, पानी पिता और धरती माता है”, इसलिए धरती को स्वच्छ रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। सोशल मीडिया पर उनके सफाई अभियान के कई वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उद्योगपति आनंद महिंद्रा समेत कई प्रमुख हस्तियों ने उनके समर्पण की सराहना की है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भी इस सम्मान का स्वागत करते हुए कहा कि सिद्धू की निस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि समाज सेवा के लिए न उम्र मायने रखती है और न पद।