Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
नारको-टेररिज्म पर कड़ा वार, जम्मू पुलिस ने अमृतसर से तीन मास्टरमाइंड दबोचे
जम्मू/चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : संगठित अपराध और नारको-टेररिज्म सिंडिकेट के खिलाफ जम्मू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अमृतसर में छापेमारी कर तीन आरोपियों—सूरजदीप सिंह उर्फ सूरज, हरप्रीत सिंह और जसप्रीत-को गिरफ्तार किया है। इन पर जम्मू के कई थानों में पहले से एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी जम्मू जिले में करीब 80 फीसदी नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए जिम्मेदार थे। यह कार्रवाई एक हाई-लेवल ऑपरेशन के तहत की गई, जिसमें जम्मू पुलिस और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से काम किया। जांच में सामने आया है कि ये तीनों कुख्यात नेटवर्क संचालक लाऊ गुज्जर के ‘बैकवर्ड लिंक’ थे। इससे पहले इस नेटवर्क से जुड़े लतीफ, बच्चू, मजीदा और मुश्ताक की गिरफ्तारी के बाद इनके नाम सामने आए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में करीब 20 ‘फॉरवर्ड लिंक’ को ड्रग्स सप्लाई करते थे। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार, नशीले पदार्थ और नकदी बरामद की गई। बरामदगी में शामिल: एक AK-47 राइफल और 40 जिंदा कारतूस एक स्टार पिस्तौल और 29 कारतूस 12 बोर के 4 जिंदा कारतूस लगभग 1.020 किलोग्राम नशीला पदार्थ 11 लाख रुपये नकद इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, पैकिंग सामग्री तीन मोबाइल फोन लग्ज़री गाड़ियां: महिंद्रा थार, अमेज और स्विफ्ट पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।