ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
एक नंबर, दो कारें! चंडीगढ़ में फर्जी नंबर प्लेट से अपराध की तैयारी, दो गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट उद्योग ग्लोबल मंच पर, LRGMA एक्सपो में देशभर के निर्माता और खरीदार जुटे Jalandhar: ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल पर बड़ा प्रहार, जालंधर में आतंकी गिरफ्तार; बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने टाला खतरा Ludhiana: अब डेंगू से जंग में वैक्सीन का हथियार, भारत में QDENGA को मिली मंजूरी; लाखों मरीजों को मिलेगी नई उम्मीद Ludhiana: दवा कारोबार में ‘सॉफ्ट टारगेट’ बना पंजाब! नकली और घटिया दवाओं पर शिकंजा कसने में ड्रग विभाग नाकाम Panchkula: पंचकूला डबल मर्डर का मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में, नामकरण समारोह के बहाने बुलाकर की गई थी जीजा-साले की हत्या Ludhiana: लुधियाना नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में छेड़छाड़ से बढ़ा शक, बैंक खातों के मिलान के बीच वित्तीय गड़बड़ी की आशंका तेज Zirakpur: डेराबस्सी में आप ने बढ़ाई युवा टीम की ताकत, गगनदीप सिंह ईसापुर को मिली यूथ कोऑर्डिनेटर की कमान Zirakpur: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा Panchkula: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा New Delhi: E20 नीति पर बढ़ा विवाद, ट्रांसपोर्ट यूनियनें बोलीं- बढ़ रहा खर्च, सरकार ने बताया पर्यावरण हितैषी New Delhi: NEET विवाद के बाद सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने अमित शाह पर साधा निशाना; E20 नीति भी घेरे में Jagraon: जांच में नहीं साबित हुए आरोप, आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार के खिलाफ कार्रवाई समाप्त
Logo
Uturn Time
भाजपा नेता की शिकायत से खुला राज अजीत झा | चंडीगढ़: देश के सबसे सुरक्षित शहरों में शुमार चंडीगढ़ में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अपराध करने की बड़ी साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो कारों के शहर में घूमने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मनीमाजरा इलाके से दो आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। समय रहते की गई कार्रवाई से किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दिए जाने से पहले ही पुलिस ने योजना को नाकाम कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब भाजपा नेता प्रिंस ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी कार के पंजीकरण नंबर का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को खरीदी गई उनकी नई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर CH01DB 6443 है। 31 दिसंबर की रात सेक्टर-35 मार्केट के पास उन्होंने एक दूसरी कार देखी, जिस पर वही नंबर प्लेट लगी हुई थी। शुरुआत में उन्होंने इसे भ्रम समझा, लेकिन घर फोन कर पुष्टि की तो उनकी कार सुरक्षित घर पर खड़ी मिली। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया जब 2 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर विकास मार्ग से ट्रैफिक चालान का मैसेज आया। कुछ दिन बाद सेक्टर-31 से दूसरा चालान मिलने पर साफ हो गया कि कोई उनकी नंबर प्लेट का दुरुपयोग कर रहा है। शिकायत के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की। जांच में सामने आया कि उसी फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से हिमाचल प्रदेश के बद्दी इलाके में फास्टैग टोल भी कट चुका है। इसके अलावा 14 जनवरी को सेक्टर-25 और सेक्टर-38 के लाइट प्वाइंट से भी चालान जारी हुए, जिससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता ने डीएसपी सेक्टर-17 से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात मनीमाजरा क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक ऑटो पार्ट्स कंपनी से नंबर प्लेट चुराई थी और उसी फर्जी नंबर का इस्तेमाल कर शहर में बेखौफ घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक वारदात में किया जा सकता था, लेकिन समय पर मिली शिकायत और त्वरित कार्रवाई से एक गंभीर साजिश नाकाम हो गई। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले किन गतिविधियों को अंजाम दिया और क्या इस वाहन का इस्तेमाल किसी अन्य अपराध में हुआ है।