चंडीगढ़ 17 Jan : चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने हथियारों के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 16 और 17 जनवरी की दरमियानी रात गणतंत्र दिवस की विशेष पेट्रोलिंग के दौरान नितीश उर्फ कालिया (20) को कॉलोनी नंबर 4 लाइट प्वाइंट और करण उर्फ कुकी (29) को दारिया क्षेत्र के क्रिमेशन ग्राउंड के पास संदिग्ध रूप से पकड़ा गया, तलाशी में दोनों के पास से एक-एक क़मानीडर (स्प्रिंग-ऑपरेटेड) चाकू बरामद हुआ, जबकि वे कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सके। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार कब्जे में लिया और अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नितीश और करण दोनों पहले से आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं; नितीश के खिलाफ 2021 और 2022 में चोरी और चोट संबंधी एफआईआर दर्ज हैं, जबकि करण पर 2012 में हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है और जांच जारी है।