Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
समाज सशक्तिकरण पर जोर, युवाओं से आगे आने की अपील और प्रकटोत्सव भव्य बनाने का संकल्प
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : धानक समाज जिला पानीपत की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को धानक भवन (कबीर छात्रावास), हुड्डा सेक्टर-6, पानीपत में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता धानक समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा जिला सचिव कृष्ण दुग्गल ने की तथा मंच संचालन संस्था के सचिव रणधीर मोर ने किया। बैठक में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए कृष्ण दुग्गल ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी शिक्षा, जागरूकता, संगठन और सामाजिक एकता से होती है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए समाज हित को सर्वोपरि रखे, तो कोई भी शक्ति उस समाज की प्रगति को नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी व्यक्तिगत मतभेदों, गुटबाजी और संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग समाज की सबसे बड़ी ताकत है। शिक्षित, जागरूक और संस्कारित युवा ही समाज को नई दिशा और नई पहचान प्रदान कर सकते हैं। समाज के प्रत्येक युवा को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और संगठन निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कृष्ण दुग्गल ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति समाज के उत्थान और कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने, शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा सामाजिक सम्मान दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने समाज के लोगों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। बैठक में समाज हित में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए समाज को शिक्षित, संगठित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर साहेब जी का पावन प्रकटोत्सव इस वर्ष कबीर छात्रावास, हुड्डा सेक्टर-6, पानीपत में भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमामयी रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी गांवों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों को जोड़ते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तिथि एवं मुख्य अतिथियों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने धानक समाज की एकता, भाईचारे, शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया तथा सद्गुरु कबीर साहेब जी के मानवता, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। "जब समाज संगठित होगा, तभी समाज सशक्त होगा; जब समाज शिक्षित होगा, तभी समाज विकसित होगा इस मिटिंग मे धानक समाज के वरिष्ठ नेता कृष्ण दुग्गल, डा रणधीर मोर, दिलबाग खटक, धर्मपाल दैहडान, जगदीश नागर, मिस्त्री इन्द्रसोलंकी, जगदीश नौल्था, मानसिह लडवाल, रमेश ग्वालडा, डा प्रदीप भालसी, सुरेंद्र निनानिया, रामेश्वरम अटकाण, सुनील सरोहा,सुशील खनगवालआदि काफी सँख्या