Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब के उद्योग के लिए नई उम्मीद चंडीगढ़ । आमतौर पर कोई भी कंपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) पर 500 करोड़ रुपये खर्च नहीं करती। फैक्ट्रियाँ लगाना आसान होता है, लेकिन दिमाग, तकनीक और नए विचारों पर इतना बड़ा निवेश बहुत कम देखने को मिलता है। यही वजह है कि एम्बर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ का पंजाब में 500 करोड़ रुपये का आरएंडडी सेंटर लगाने का फैसला बेहद खास और उम्मीद जगाने वाला है। यह सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि पंजाब के औद्योगिक भविष्य पर भरोसे की मुहर है। राजपुरा में बनने वाला यह अत्याधुनिक आरएंडडी सेंटर साफ संदेश देता है कि पंजाब अब सिर्फ मजदूरी या पारंपरिक उद्योगों का राज्य नहीं रहना चाहता, बल्कि उच्च तकनीक, डिज़ाइन और वैश्विक स्तर के इनोवेशन का केंद्र बनना चाहता है। पंजाब के लिए क्यों अहम है यह निवेश? पिछले कुछ वर्षों में पंजाब को लेकर एक धारणा बन गई थी कि यहाँ उद्योग ठहर गया है, युवा बाहर जा रहे हैं और बड़े निवेश नहीं आ रहे। ऐसे समय में एम्बर ग्रुप का यह कदम उस सोच को तोड़ने वाला है। 500 करोड़ रुपये का निवेश और करीब 1,000 अच्छी सैलरी वाली नौकरियाँ यह सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि एक नई शुरुआत का संकेत हैं। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने सही कहा कि यह निवेश पंजाब की उद्योग-हितैषी नीतियों, कुशल मानव संसाधन और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल का प्रमाण है। कोई भी कंपनी इतनी बड़ी राशि वहाँ ही लगाती है, जहाँ उसे भरोसा हो कि उसका भविष्य सुरक्षित है। एम्बर ग्रुप: सिर्फ एक कंपनी नहीं यह भी समझना ज़रूरी है कि एम्बर ग्रुप कोई छोटी या नई कंपनी नहीं है। एम्बर ग्रुप दुनिया की बड़ी एयर कंडीशनर (एसी) और फ्रिज बनाने वाली कंपनियों के लिए ओईएम और ओडीएम के रूप में काम करता है। ओईएम (ऑरिजनल एक्यूपमेंट मैन्योफैक्चरर) यानी जो दूसरों के ब्रांड के लिए उत्पाद बनाती है। ओडीएम (ओरिजनल डिजाइन मैन्युफैक्चरर) यानी जो डिज़ाइन से लेकर प्रोडक्ट तक खुद तैयार करती है दूसरे शब्दों में कहें तो दुनिया के कई बड़े AC और रेफ्रिजरेटर ब्रांड जिन उत्पादों को बेचते हैं, उनके पीछे एम्बर जैसी भारतीय कंपनी की तकनीक और डिज़ाइन होती है। ऐसी कंपनी का पंजाब को चुनना अपने आप में बड़ी बात है। क्या करेगा यह नया आरएंडडी सेंटर? राजपुरा में बनने वाला यह सेंटर अगली पीढ़ी के एचवीएसी (हीटिंग, वेन्टिलेंशन and एयर कंडिशनिंग) उत्पादों पर काम करेगा। यहाँ नए डिज़ाइन तैयार होंगे, उत्पादों की टेस्टिंग और वैलिडेशन होगी, भारत ही नहीं, बल्कि निर्यात बाजारों के लिए तकनीक विकसित की जाएगी। इसका मतलब साफ है कि पंजाब अब सिर्फ “मेक इन इंडिया” नहीं, बल्कि “डिज़ाइन इन इंडिया” और “इननोवेट इन इंडिया” का हिस्सा बनेगा। युवाओं के लिए बड़ा मौका सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रोजेक्ट से पैदा होने वाली नौकरियाँ साधारण नहीं होंगी। ये इंजीनियरिंग, डिज़ाइन, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़ी होंगी। इससे पंजाब के युवाओं को अपने राज्य में ही अच्छे अवसर मिलेंगे और बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। यह निवेश अकेला काफी नहीं है, लेकिन यह सही दिशा में मजबूत कदम जरूर है। अब ज़रूरत है कि सरकार ऐसी और कंपनियों को आकर्षित करे, नीतियों में स्थिरता बनाए रखे और उद्योग–शिक्षा के बीच बेहतर तालमेल बनाए। एम्बर ग्रुप का यह फैसला बताता है कि अगर माहौल सही हो, तो पंजाब आज भी बड़े उद्योगों के लिए पहली पसंद बन सकता है। 500 करोड़ रुपये का आरएंडडी निवेश पंजाब के उद्योग के लिए नई उम्मीद है और इस उम्मीद को मजबूत करना अब हम सबकी जिम्मेदारी है। ---