Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
हरियाणा में 13 हजार से अधिक बिजली खंभे क्षतिग्रस्त, मरम्मत कार्य जारी
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा में पिछले दो दिनों में आए आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्यभर में 13,277 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हालात का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए और उपभोक्ताओं को त्वरित राहत दी जाए। राज्यभर में बड़े स्तर पर नुकसान विभाग के अनुसार, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के 2,791 और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के 10,486 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। आंधी-तूफान के कारण 233 गांवों और 842 फीडरों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मैदान में उतरीं विशेष टीमें बिजली बहाली के लिए 1,552 कर्मचारियों की टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं। इनमें UHBVN के 620 और DHBVN के 932 कर्मचारी शामिल हैं, जो बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य ढांचे की मरम्मत में जुटे हैं। अधिकांश क्षेत्रों में बहाली, शेष पर काम जारी विभाग के अनुसार, त्वरित कार्रवाई के चलते अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि बाकी प्रभावित इलाकों में तेजी से कार्य जारी है। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मरम्मत कार्यों की लगातार निगरानी की जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बिजली आपूर्ति जल्द पूरी तरह सामान्य हो सके।