ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
अभिषेक बनर्जी के घर पर रात ढ़ाई बजे रेड, ममता बनर्जी पहुंचीं, हुआ हंगामा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/13 जून। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पर भारी हंगामा हुआ। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब ढ़ाई बजे बंगाल पुलिस की एक टीम अभिषेक बनर्जी के घर में घुस गई। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर पुलिस की यह आधी रात की रेड कथित तौर पर अभिषेक बनर्जी के पर्सनल सेक्रेटरी सुमित रॉय को पकड़ने के लिए की गई थी। रॉय पर जबरन वसूली का मामला दर्ज है। पता चला है कि पुलिस रात 2:30 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची और तलाशी लेने की मांग की। घर के अंदर मौजूद बनर्जी की सिक्योरिटी टीम ने पुलिस टीम को रोका। सिक्योरिटी टीम के साथ बहस के बाद, पुलिस टीएमसी सांसद के घर में घुस गई और तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही यह खबर तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को मिली, वह तुरंत अपने भतीजे के घर पहुंचीं और पुलिस टीम से सवाल-जवाब किए। हंगामे के बाद टीम चली गई कुछ देर तक चले भारी हंगामे के बाद, पुलिस टीम अभिषेक बनर्जी के घर से चली गई और जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री भी अपने घर के लिए रवाना हो गईं। निवार सुबह सांसद के घर पर भारी पुलिस और केंद्रीय बलों की मौजूदगी भी देखी गई। देर रात हुई तलाशी पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए, अभिषेक बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि जांच एजेंसियों से जाकर पूछें। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बनर्जी के सहयोगी पर लगे आरोपों को खारिज किया और इस कार्रवाई को "राजनीतिक बदले की भावना" करार दिया। नोटिस भी भेजा गया सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान कथित हेट स्पीच (नफरत फैलाने वाला भाषण) मामले में 16 जून को एजेंसी के सामने पेश होने का नोटिस भी भेजा है। अब एजेंसी ममता बनर्जी के भतीजे के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों की जांच कर रही है। विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद से ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल के कद्दावर नेता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। छह घंटे हुए पूछताछ दक्षिण कोलकाता में सीआईडी के मुख्यालय में उनसे लगभग छह घंटे तक पूछताछ की गई और गुरुवार को आधी रात से कुछ देर पहले उन्हें छोड़ दिया गया। यह पूछताछ पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के पदों पर नियुक्ति से जुड़े एक अहम प्रस्ताव पर कई तृणमूल कांग्रेस विधायकों के हस्ताक्षरों में अंतर के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में थी। पूछताछ के लिए लगातार तीन नोटिसों को नजरअंदाज करने के बाद, अभिषेक बनर्जी आखिरकार गुरुवार को पूछताछ का सामना करने के लिए पेश हुए। कोर्ट में विचाराधीन मामला यह कदम कलकत्ता हाई कोर्ट की सिंगल-जज वेकेशन बेंच द्वारा पूछताछ के लिए CID ऑफिस में पेश होने की गुरुवार शाम 6 बजे की समय-सीमा तय करने के बाद उठाया गया। हालांकि बेंच ने उन्हें गिरफ्तारी सहित पुलिस की सख्त कार्रवाई से 21 दिनों की सुरक्षा दी, लेकिन साथ ही अभिषेक बनर्जी को जांच अधिकारियों का सहयोग करने का निर्देश भी दिया। उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए फिर से बुलाया गया है। ----