Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/13 जून। जिला कचहरी कॉम्प्लेक्स में केस की तारीख पता करने गए एक वकील पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने वकील के साथ मारपीट की और उसकी ड्रेस भी फाड़ दी। जब एक अन्य वकील बीच-बचाव के लिए पहुंचा, तो उस पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने एडवोकेट गुरदीप सिंह के बयान पर आरोपी दयानंद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट गुरदीप सिंह ने बताया कि उनके दादा राम कुमार ने आरोपी दयानंद और अन्य लोगों के खिलाफ लुधियाना की अदालत में एक मुकदमा दायर किया हुआ है। वह अपने दादा के केस की अगली तारीख पता करने के लिए अदालत गए थे। जैसे ही वह अदालत कक्ष से बाहर निकले, वहां पहले से मौजूद आरोपी दयानंद और उसके दो अज्ञात साथियों ने उन्हें घेर लिया।आरोप है कि पहले आरोपियों ने उनके साथ बहस शुरू की और फिर मारपीट करने लगे। गुरदीप सिंह का कहना है कि कोर्ट कॉम्प्लेक्स के भीतर ही आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनकी वकील वाली ड्रेस भी फाड़ दी। जब गुरदीप ने शोर मचाया तो वहां मौजूद एक और वकील अजय कुमार उन्हें छुड़वाने के लिए आगे आए। इससे गुस्से में आए आरोपी दयानंद ने अजय कुमार पर भी तेजधार हथियार से वार कर दिया। आसपास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी, गुरदीप सिंह को जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। ----