वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव, जालंधर के यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ सकती है
जालंधर (Narendra Singh Danu) : रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए रेलवे ने Vande Bharat Express के कटड़ा-अमृतसर रूट में संशोधन किया है। अब श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस जालंधर सिटी और ब्यास के बजाय गुरदासपुर और बटाला होकर संचालित होगी।
रेलवे के आदेश के अनुसार नई व्यवस्था 16 जून से अमृतसर और 17 जून से कटड़ा से प्रभावी हो जाएगी। इसके साथ ही ट्रेन का साप्ताहिक नॉन-रनिंग डे भी बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन मंगलवार की जगह शनिवार को संचालित नहीं होगी।
जालंधर और ब्यास स्टेशन रूट से बाहर
वर्तमान में यह वंदे भारत एक्सप्रेस Jalandhar City Railway Station और ब्यास स्टेशन पर ठहराव करती है, लेकिन रूट परिवर्तन के बाद ये दोनों स्टेशन ट्रेन के मार्ग से बाहर हो जाएंगे। इससे जालंधर, कपूरथला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा नुकसान होने की संभावना है।
हालांकि रेलवे ने आधिकारिक आदेश में मार्ग परिवर्तन का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन रेलवे सूत्रों का कहना है कि जालंधर सिटी स्टेशन से अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिल रहे थे। वहीं गुरदासपुर और बटाला क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से इस ट्रेन की मांग रही है।
नया टाइम टेबल
ट्रेन संख्या 26406 (कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस)
कटड़ा से प्रस्थान: सुबह 6:40 बजे
जम्मूतवी
पठानकोट
गुरदासपुर
बटाला
अमृतसर आगमन: दोपहर 11:40 बजे
ट्रेन संख्या 26405 (अमृतसर-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस)
अमृतसर से प्रस्थान: शाम 4:40 बजे
बटाला
गुरदासपुर
पठानकोट
जम्मूतवी
कटड़ा आगमन: रात 9:45 बजे
गुरदासपुर और बटाला को पहली बार सीधा लाभ
रूट परिवर्तन के बाद Gurdaspur और Batala क्षेत्र के यात्रियों को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस की सीधी सुविधा मिलेगी। वहीं जालंधर और आसपास के यात्रियों को अब इस ट्रेन का उपयोग करने के लिए अमृतसर, पठानकोट या अन्य स्टेशनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
रेलवे अधिकारियों की ओर से अभी तक इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यात्री संख्या और परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।