Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंचकूला 17 Jan : पंचकूला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चंडीमंदिर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशीले पदार्थों के साथ काबू किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक नशीले पदार्थों के साथ चंडीमंदिर क्षेत्र में गांव चौकी के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को मौके से काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गौतम, निवासी मनीमाजरा, चंडीगढ़, हाल किरायेदार सैक्टर-31, पंचकूला के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.55 ग्राम हेरोइन तथा 6.79 ग्राम कोकीन बरामद की गई। बरामद नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थों के मुख्य सप्लायर, सप्लाई चैन, संपर्क सूत्रों और नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही आमजन से भी अपील की कि यदि उन्हें नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके और समाज को इस कुरीति से मुक्त किया जा सके।