Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने हासिल की अभूतपूर्व उपलब्धियां, वैश्विक पटल पर चमका भारत का नाम
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा ने एक प्रैस विज्ञाप्ति में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम दर्ज हुए एक नए ऐतिहासिक कीर्तिमान की सराहना की। उक्त उपलब्धि के सन्दर्भ में आयोजित बैठक में श्री वर्मा ने कहा नरेन्द्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने का एक अद्वितीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। अपने लगातार 12 वर्षों (4,399 से अधिक दिनों) के निरंतर कार्यकाल के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित कार्यकाल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ​ श्री वर्मा ने कहा कि यह मील का पत्थर केवल समय की अवधि नहीं है, बल्कि देश की जनता द्वारा श्री मोदी की नीतियों और उनकी 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पर जताए गए अटूट विश्वास का प्रमाण है। 2014 में 'प्रधान सेवक' के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से, बीते 12 वर्षों में उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने देश के विकास को एक नई दिशा दी है। ​उन्होंने कहा कि श्री मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण आज भारत की बात को पूरी दुनिया बेहद गंभीरता से सुनती है। वैश्विक मंचों पर भारत का मान-सम्मान और कूटनीतिक प्रभाव कई गुना बढ़ा है। 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को मुफ्त राशन, पक्के मकान, स्वच्छ पानी और आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गईं, जिससे 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले। श्री वर्मा ने कहा कि धारा 370 का खात्मा, देशव्यापी जीएसटी लागू करना, नागरिकता संशोधन कानून सी ए ए और भारतीय न्याय संहिता जैसे बड़े सुधार इसी कार्यकाल की देन हैं।​ इस अवसर मीडिया सह इंचार्ज राजन शर्मा, राज नारायण शर्मा, पवन शर्मा, राजीव पटियाल, विजय ठाकुर, विशाल गोलू ऐरी,राजेश वर्मा, लक्की बग्गा, अमित गुप्ता, अजय वर्मा, गुरप्रीत सिंह व तरुण कौशलआदि उपस्थित थे।