Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
गुरदासपुर में रजबाहा टूटा, सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न, ग्रामीण परेशान
गुरदासपुर (Narendra Singh Danu): कलानौर क्षेत्र के विर्क गांव के पास रानिया रजबाहा टूटने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज बहाव के कारण आसपास के सैकड़ों एकड़ कृषि क्षेत्र में पानी भर गया, जबकि दर्जनों गांवों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात विर्क और अठवाल गांवों के बीच रजबाहा अचानक टूट गया। करीब 25 फुट चौड़ी दरार बनने से नहर का पानी तेजी से खेतों में फैल गया, जिससे कई खेत जलमग्न हो गए। सिंचाई ठप, किसानों में चिंता रजबाहा टूटने से माइनर नंबर एक, दो और तीन के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में नहरी पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई पर गंभीर असर पड़ सकता है। मरम्मत की मांग तेज घटना के बाद किसानों ने नहर विभाग को सूचना दी और तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नुकसान बढ़ सकता है। विभाग हरकत में नहर विभाग के उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। निरीक्षण के बाद टूटे हिस्से की मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा और पानी की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि किसान जल्द राहत की उम्मीद कर रहे हैं।