ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
पिंजौर क्षेत्र में झाडियो में दबिश देकर पुलिस ने हेरोइन तस्कर को किया था काबू, अब सप्लायर भी अमृतसर से गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट उद्योग ग्लोबल मंच पर, LRGMA एक्सपो में देशभर के निर्माता और खरीदार जुटे Jalandhar: ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल पर बड़ा प्रहार, जालंधर में आतंकी गिरफ्तार; बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने टाला खतरा Ludhiana: अब डेंगू से जंग में वैक्सीन का हथियार, भारत में QDENGA को मिली मंजूरी; लाखों मरीजों को मिलेगी नई उम्मीद Ludhiana: दवा कारोबार में ‘सॉफ्ट टारगेट’ बना पंजाब! नकली और घटिया दवाओं पर शिकंजा कसने में ड्रग विभाग नाकाम Panchkula: पंचकूला डबल मर्डर का मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में, नामकरण समारोह के बहाने बुलाकर की गई थी जीजा-साले की हत्या Ludhiana: लुधियाना नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में छेड़छाड़ से बढ़ा शक, बैंक खातों के मिलान के बीच वित्तीय गड़बड़ी की आशंका तेज Zirakpur: डेराबस्सी में आप ने बढ़ाई युवा टीम की ताकत, गगनदीप सिंह ईसापुर को मिली यूथ कोऑर्डिनेटर की कमान Zirakpur: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा Panchkula: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा New Delhi: E20 नीति पर बढ़ा विवाद, ट्रांसपोर्ट यूनियनें बोलीं- बढ़ रहा खर्च, सरकार ने बताया पर्यावरण हितैषी New Delhi: NEET विवाद के बाद सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने अमित शाह पर साधा निशाना; E20 नीति भी घेरे में Jagraon: जांच में नहीं साबित हुए आरोप, आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार के खिलाफ कार्रवाई समाप्त
Logo
Uturn Time
पहले आरोपी को रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेजा, दूसरे आरोपी से तीन दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ जारी पंचकूला 17 Jan : हरियाणा सरकार के नशा मुक्त अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने न केवल स्थानीय स्तर पर नशा बेचने वाले तस्कर को दबोचा, बल्कि पंजाब के अमृतसर तक दबिश देकर सप्लायर को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 14 जनवरी को एंटी नारकोटिक्स सेल को अमरावती क्षेत्र में नशा तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान झाड़ियों में छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रामलाल उर्फ भोला (38 वर्ष), निवासी पिंजौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अमृतसर से पकड़ा गया सप्लायर पकड़े गए आरोपी रामलाल को 15 जनवरी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में आरोपी ने उस मुख्य सप्लायर का नाम उगला, जिससे वह नशा खरीदकर लाता था। इसी सुराग पर काम करते हुए पंचकूला पुलिस की टीम ने अमृतसर में रेड की और वहां से सप्लायर मनोज कुमार वासी अमृतसर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पिंजौर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अमृतसर से गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, पहले आरोपी रामलाल उर्फ भोला का रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब अमृतसर से पकड़े गए आरोपी से नशा तस्करी के पूरे चेन और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन: हमारी प्राथमिकता केवल छोटे तस्करों को पकड़ना नहीं, बल्कि उनके मुख्य स्रोतों तक पहुँचकर पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। हम अमृतसर से पकड़े गए सप्लायर से गहन पूछताछ कर रहे हैं ताकि इस अवैध कारोबार की पूरी सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके। पंचकूला को नशा मुक्त बनाना हमारा संकल्प है।