Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Shimla: सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय, अध्ययन अवकाश के दौरान वेतन नहीं कटेगा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
स्टडी लीव पर वेतन कटौती खत्म, हिमाचल सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
शिमला (Narendra Singh Danu) : हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए अध्ययन अवकाश (स्टडी लीव) से जुड़े नियमों में अहम संशोधन किया है। अब सेवा के दौरान उच्च शिक्षा या विशेष प्रशिक्षण के लिए अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों को अवकाश अवधि के दौरान 100 प्रतिशत वेतन मिलेगा। सरकार द्वारा केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 1972 के नियम-56 में संशोधन कर यह व्यवस्था लागू की गई है। पहले अध्ययन अवकाश के दौरान कर्मचारियों को केवल 40 प्रतिशत वेतन के साथ महंगाई भत्ता और आवास भत्ता दिया जाता था, लेकिन अब उन्हें पूरा वेतन प्रदान किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस फैसले से कर्मचारियों को उच्च शिक्षा और कौशल विकास के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता में सुधार होगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा बजट 2026-27 में की गई घोषणा को लागू करने की दिशा में उठाया गया कदम है। पुराने कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी पहले पुराने नियमों के तहत अध्ययन अवकाश पर जा चुके हैं, उन्हें भी इस संशोधन का लाभ दिया जाएगा। ऐसे मामलों में 40 प्रतिशत और पूर्ण वेतन के बीच की शेष राशि का भुगतान किया जाएगा। शर्तों के साथ मिलेगी सुविधा इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को एक शपथ-पत्र देना होगा, जिसमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अध्ययन अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति, स्टाइपेंड या पार्ट-टाइम रोजगार से आर्थिक लाभ नहीं ले रहे हैं। सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, उच्च शिक्षा और उन्नत प्रशिक्षण से कर्मचारियों की दक्षता बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ आम जनता को बेहतर सेवाओं के रूप में मिलेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार पहले ही एलोपैथिक चिकित्सकों के लिए अध्ययन अवकाश के दौरान पूर्ण वेतन की सुविधा बहाल कर चुकी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह फैसला न केवल कर्मचारियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाएगा।