Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी प्रतिबद्धता के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में विभाग ने जिला मानसा की एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर तुरंत हस्तक्षेप करते हुए मामले की जांच करवाई तथा आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को तेजी से अमल में लाकर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की। इससे पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय मिला है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी मामले को लेकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है तथा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत प्राप्त होते ही जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मानसा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया। पुलिस द्वारा जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि किसी भी बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार या शोषण न केवल कानूनी रूप से गलत है, बल्कि यह हमारे सामाजिक और नैतिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की स्पष्ट नीति है कि प्रत्येक बुजुर्ग को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त जीवन का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को तत्काल राहत और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले की पैरवी के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मानसा ने बुजुर्ग महिला से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस अवसर पर उन्हें जिला मानसा में संचालित “सत्कार घर” के बारे में भी जानकारी दी गई, जहां आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित आवास, देखभाल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इस दौरान अधिकारियों ने सत्कार घर का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की और उनकी आवश्यकताओं तथा सुझावों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्रबंधन को बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण से संबंधित सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से अपील की कि यदि किसी बुजुर्ग नागरिक के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा या संपत्ति संबंधी शोषण का कोई मामला सामने आता है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों या वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर 14567 पर संपर्क किया जाए। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जरूरतमंद बुजुर्गों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।