Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
कलायत पटवारखाना में निरीक्षण के दौरान कर्मचारी की अनुपस्थिति पर कार्रवाई के संकेत
कलायत (रवि जैस्ट) : तहसीलदार अजय कुमार ने सोमवार को पटवारखाना कलायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं, विभिन्न रजिस्टरों तथा राजस्व कार्यों की गहन जांच की गई। साथ ही पटवारखाने में पहुंचे नागरिकों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। तहसीलदार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान राजस्व रिकार्ड का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। आम नागरिकों ने भी राजस्व सेवाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय हल्का बाता के पटवारी अशोक ढूल बिना अनुमति अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए। इस मामले में संबंधित पटवारी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। तहसीलदार अजय कुमार ने कहा कि प्राप्त जबाव के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी पटवारियों एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालय समय के दौरान अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा आमजन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाएं।