Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
28 कॉलोनियों व भूखंडों को नियमित करने के लिए सरकार से मंजूरी की मांग
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : सुप्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट कॉमरेड पीपी कपूर ने नगर परिषद सचिव को बकाया सभी 28 आवासीय कालोनियों व भूखंडों की सूची देकर इन्हें तत्काल स्वीकृत कराने का केस सरकार को भेजने की मांग की है । कपूर ने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर की बहुत सारी आवासीय कालोनियों का केस सरकार को अप्रूवल के लिए भेजा ही नहीं गया । जब कभी भी सरकार ने कालोनियों की सूची मांगी तो परिषद अधिकारियों ने आधा अधूरा सर्वे करके व अधूरी रिपोर्ट बना कर सरकार को भेज दी या छोटे छोटे भूखंड छोड़ दिए गए । इस का खामियाजा यहां की पब्लिक भुगत रही है । इसीलिए नगर परिषद एरिया की बकाया सभी 28 आवासीय कालोनियों व भूखंडों की सूची बना कर नगर परिषद सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता को देकर इनका जल्द से जल्द ड्रोन सर्वे करवा कर व नक्शे बनवा कर केस सरकार को भेजने की मांग की है । ताकि इन क्षेत्रों में लोग पक्की सड़कें,नालियां,सीवर,पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें और शहर का विकास हो सके नगर परिषद समालखा के एरिया के अंतर्गत सर्वे में रह गई अवैध कालोनियों व छूटे हुए भूखंडों की सूची :- 1. श्री तारा एन्क्लेव कॉलोनी जगपाल की कोठी से आगे रेलवे लाइन ताक सारा क्षेत्र 2. नेस्ले कंपनी के साथ लगता क्षेत्र (महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती नेस्ले रोड) 3. पावर हाउस से ले कर श्री तारा एन्क्लेव कॉलोनी तक का एरिया दुर्गा कॉलोनी जी.टी. रोड निरंकारी सत्संग भवन के साथ वाली गली 4. प्रीतम पुरा कॉलोनी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पीछे व साथ लगता का क्षेत्र और कुच्छल के गोदाम के पास का क्षेत्र और पावर हाउस तक का एरिया 5. चुलकाना रोड रेलवे लाइन की तरफ का क्षेत्र शास्त्री कॉलोनी6. भारत नगर रेलवे लाइन पार 7. राजस्थान कॉलोनी रेलवे लाइन पार 8. राजीव कॉलोनी नारायणा रोड का क्षेत्र 9. स्टेट वेयर हाउस के साथ लगता एरिया सीता राम कॉलोनी 10. एसएम मॉल के साथ जीटी रोड पर सीता राम कॉलोनी 11. एसएम मॉल के पीछे सीता राम कॉलोनी 12. नगर परिषद के सामने विजय नगर का क्षेत्र व हथवाला मोड़ गांधी कॉलोनी हथवाला रोड़ 13. पुराने पटवार खाने के सामने गांधी कॉलोनी पटवार खाने के पीछे हथवाला रोड की तरफ का क्षेत्र 14. हथवाला रोड गांधी कॉलोनी गली नं. 4 से मस्जिद वाली गली (मयूर विहार) तक हथवाला रोड 15. गीता स्कूल वाली गली में गीता स्कूल की तरफ का क्षेत्र गांधी कॉलोनी 16. ऑफिसर कॉलोनी जांगड़ा धर्मशाला से आगे का एरिया और जांगड़ा धर्म शाला वाली गली नं. 12 और सुरेश अलमारी वाले के पीछे का क्षेत्र 17. पुरानी संगम कॉलोनी में मनीष शर्मा सेक्रेटरी के घर के पास का क्षेत्र व संगम कालोनी (सिविक एमिनिटीज) के पूर्व दिशा में दीवार के अंदर पहले गलती से कुछ एरिया जो अनअप्रूव्ड दिखा रखा है , यहां किल्ले नम्बर गलत दिखा रखे हैं जोकि शजरा अनुसार ठीक करने हैं 18. संगम कॉलोनी एक्सटेंसन जहां मनीष क्लर्क का घर है वह क्षेत्र बिहोली रोड से महाबीर धर्म कांटा का क्षेत्र व संगम कॉलोनी में गौ शाला वाला क्षेत्र (भापुरा रोड) 19. संगम कॉलोनी में गुप्ता फैक्ट्री के पीछे का कुछ एरिया जसबीर प्रॉपर्टी डीलर के घर के साथ लगता एरिया व पी.पी. कपूर के पुराने घर के पीछे का कुछ एरिया व नक्शे में गलती से दिखाई गई गली (जो मौका पर है ही नहीं) को ठीक करना होगा । 20. बिहोली रोड पर चंद्रो एन्क्लेव भापुरा स्टेडियम के साथ लगती कॉलोनी 21. भापुरा एक्सटेंसन कॉलोनी में होली हार्ट स्कूल और उसके पीछे का क्षेत्र 22 छट माता मंदिर के आस पास भापुरा का एरिया 23. बिहोली रोड पर प्राइमरी स्कूल के सामने शास्त्री नगर में भापरा का रकबा 24. शास्त्री नगर भापरा में पुराना हॉस्पिटल के पीछे का एरिया 25. गेरा धर्म कांटा के पीछे पंचवटी कॉलोनी एक्सटेंशन 26. पंचवटी रोड पर पुराने गैस गोदाम के साथ का एरिया (जोरासी रोड के पास) 27. एचएसआईडीसी के पीछे बजरंग कॉलोनी का एरिया 28. आज़ाद नगर के अप्रूव्ड नक्शे में ईश्वर फ्रूट वाले के मकान का किला नंबर गलती से फिरनी के बाएं साइड पर दिखा रखा है , यहां किल्ले नम्बर गलत दिखा रखे हैं जोकि शजरा अनुसार ठीक करने हैं, इस नक्शे को ठीक करना है ।