Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/9 जून। मोहाली में फेज-11 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑफिस में कंपनी के अंदर घुसकर एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले आरोपी को 5 दिन बाद होश आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ले जाया गया। हालांकि इस दौरान उसने किसी का सहारा नहीं लिया। आरोपी खुद चलकर कोर्ट पहुंचा, इस दौरान चेहरे पर मास्क और चश्मा लगाया हुआ था। आरोपी हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी को कोर्ट ने ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। हरजिंदर सिंह युवती के ब्रेकअप करने से नाराज था। उसने 4 जून को ऑफिस में चाकू से 30 वार करके युवती की हत्या कर दी थी, फिर सुसाइड के प्रयास में खुद के गले पर चाकू से हमला कर लिया था। इसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। मृतका डिंपल (30) कंपनी की डिस्पैच टीम में काम करती थी। आरोपी हरजिंदर (34) भी उसी कंपनी में काम करता था और दोनों के वर्क स्टेशन भी पास-पास थे। ----