Uturn Time
Breaking
New Delhi: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद Faridabad: फरीदाबाद में 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के कर्मचारी Kurukshetra: हरियाणा और पंजाब के कैटरर्स एसोसिएशन की बैठक में कुरूक्षेत्र से पहुंचे पदाधिकारी,विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़े हादसे में आठ लोगों की मौत, कई घायल Hisar: गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय और सांस्कृतिक गौरव संस्थान के बीच समझौता, शोध व संस्कृति पर होगा फोकस Faridabad: फरीदाबाद में पानी के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 48 लोगों को नोटिस जारी Jind: हत्या केस में बड़ी कामयाबी, जींद में चार आरोपी गिरफ्तार Sirsa: सिरसा में पानी की बर्बादी रोकने को लेकर अभियान तेज, अवैध कनेक्शन बंद Sirsa: दोपहिया वाहन चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, गिरोह गिरफ्तार Panipat: नारायणा नहर में युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल Panipat: सांझा विरासत कार्यक्रम के तहत कवि दरबार सजाया Panipat: जाटल पॉलीटेक्निक में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Logo
Uturn Time
पुलिस ने हत्या केस में चार आरोपियों को दबोचा
जींद: गढ़ी थाना पुलिस ने रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गढ़ी थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने सोमवार को बताया कि यह मामला 1 जून का है, जब गांव ढाबी टेक सिंह निवासी विकास अपने साथी कमल के साथ मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था। इसी दौरान धमतान से भुलन रोड के बीच उसकी मोटरसाइकिल को एक कार से टक्कर मारकर गिरा दिया गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद कार से उतरे दो-तीन युवकों और पीछे से आए अन्य मोटरसाइकिल सवारों ने विकास पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पहले नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 4 जून को विकास की मौत हो गई। मृतक के पिता सुदेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गांव ढाबी टेक सिंह निवासी सतीश, सूर्यदेव, बिंटू तथा फतेहाबाद निवासी चंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।